फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल नष्ट होने के सदमे में किसान ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फसल नष्ट होने के सदमे में किसान ने लगाई फांसी
विज्ञापन

झांसी। आंधी और बारिश से किसानों की फसल चौपट हो गई। कई अन्नदाताओं के सामने संकट आ खड़ा हुआ है। इससे परेशान सीपरी बाजार के पाड़री निवासी कल्लू (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मन्नू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सीपरी बाजार के पाड़री निवासी कल्लू (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मन्नू का शव बृहस्पतिवार को बबूल के पेड़ पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि बुधवार को वह घर से खेत पर जाने की कहकर निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिजनों का आरोप है कि फसल नष्ट हो जाने के सदमे में आकर यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें