फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाधिकारी कहां हैं, किसी को नहीं पता?

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखाधिकारी कहां हैं, किसी को नहीं पता?
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में तैनात वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) दयाशंकर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कारण, वह जिले से बिना किसी सूचना के नदारद हो गए हैं। जबकि उन्हें लोकसभा चुुनाव में व्यय अनुवीक्षण कॉल सेंटर की जिम्मेदारी दी गई है। इतना ही नहीं, वह बीएसए कार्यालय में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी का भी अतिरिक्त काम देख रहे हैं। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने काल सेंटर का काम प्रभावित होने पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।

वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) सबसे पहले उस समय चर्चा में आए थे, जब जांच कमेटी ने उन्हें प्राथमिक विद्यालय सेमरखेड़ा के प्रधानाध्यापक की आत्महत्या के मामले में दोषी माना था। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जांच कमेटी की आख्या पर दोषियों के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए थे लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस मामले को दबाए रखा, जिससे दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। वित्त एवं लेखाधिकारी अपने कार्यालय के साथ सर्व शिक्षा अभियान का भी काम देखते रहे।
विज्ञापन


हाल ही में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें व्यय अनुवीक्षण कॉल सेंटर में तैनात कर दिया। उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होती कि इससे पहले वह अचानक गायब हो गए। इससे लोकसभा चुनाव के साथ विभागीय कामकाज पर बुरा असर पड़ा है।


शिक्षकों ने चयन वेतनमान का लाभ नहीं मिलने की शिकायत बीएसए से की तो उनके सामने असहज स्थिति बन गई। वह शिक्षकों द्वारा उपलब्ध कराए ज्ञापन को मार्क भी नहीं कर पाए। बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने इस मामले में चुप्पी साध ली। उनका कहना है कि वित्त एवं लेखाधिकारी कहां हैं, इसकी सूचना उन्हें नहीं हैं। ऐसा ही जवाब वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णकांत द्विवेदी ने दिया है। उनका कहना है कि लेखाधिकारी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने काम में समस्या आने पर उन्हें नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


छोड़ दी नौकरी
बिहार राज्य में प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर पोस्टिंग हो गई है। दो अप्रैल को कार्यभार संभाल लिया है। लेखाधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी सूचना प्रमुख सचिव, वित्त नियंत्रक व जिला प्रशासन को पंजीकृत डाक से भेज दी है। प्रमुख सचिव ने उन्हें दूरभाष पर त्यागपत्र स्वीकार होने की जानकारी दी है।
- दयाशंकर सिंह
वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें