फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीए बेतवा विहार में बनाएगा 412 फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
जेडीए बेतवा विहार में बनाएगा 412 फ्लैट
विज्ञापन

झांसी। महानगर वासियों को जल्द ही एक और कॉलोनी मिलेगी। लंबे समय बाद झांसी विकास प्राधिकरण आवासीय परियोजना विकसित करने जा रहा है। बालाजी रोड पर बूढ़ा में स्थित बेतवा विहार कॉलोनी में जेडीए पांच मंजिला इमारतें बनाएगा, जिसमें 412 फ्लैटों का निर्माण होगा। इसके अलावा कॉलोनी में सड़क, पानी, बिजली आदि बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। हरियाली और पार्किंग पर भी विशेष ध्यान रहेगा। इससे लोगों की आवास संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। उल्लेखनीय है कि जेडीए ने डेढ़ दशक पहले बेतवा विहार कॉलोनी विकसित की थी, लेकिन मूलभूत सुविधाएं न होने की वजह से अभी तक यहां ज्यादा लोग नहीं रह रहे हैं।

बूढ़ा गांव में जेडीए ने 38.71 हेक्टेयर जमीन पर बेतवा विहार कॉलोनी विकसित की थी। इस जमीन पर 914 भूखंड आवंटित किए गए थे। आवंटन होने के बाद भूखंडों की रजिस्ट्रियां की गईं लेकिन बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का निर्माण न होने की वजह से लोगों ने यहां रहने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। अभी तक इस कालोनी में अधिकतर प्लाटों पर निर्माण शुरू ही नहीं हुआ है। हालांकि, अब वीरान पड़ी बेतवा विहार कॉलोनी के दिन अब जल्द ही बहुरने वाले हैं।
विज्ञापन


जेडीए बेतवा विहार कालोनी की खाली पड़ी 20,240 वर्ग मीटर जमीन पर पांच मंजिला इमारतों का निर्माण करेगा, जिसमें 412 फ्लैट बनेंगे। तीन माह में निर्माण पूरा होगा। बेतवा विहार की बाहरी सड़कों के निर्माण के साथ ही ड्रेनिंग सिस्टम भी बनेगा, जिस पर 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, आंतरिक सड़कों का निर्माण 1.42 करोड़ से होगा। कॉलोनी में पानी की समस्या को दूर करने के लिए दतिया गेट स़्थत फिल्टर से पानी की पाइप लाइन डलेगी, जिसके लिए 5.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कॉलोनी में आंतरिक सड़कों पर बिजली के खंभे और आकर्षक स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। हरियाली और पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


बेतवा विहार कॉलोनी को भव्य रूप दिया जा रहा है। कॉलोनी में पांच मंजिला इमारतें बनाई जा रही हैं। सभी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। निर्माण को तीन माह में पूरा करने का आदेश दिया गया है। - सर्वेश कुमार, जेडीए उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें