सरकारी अस्पतालों व दफ्तरों में रहा सन्नाटा
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के चलते सभी सरकारी अस्पतालों व दफ्तरों में सन्नाटा रहा। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में ओपीडी में डॉक्टर तो रहे लेकिन मरीजों की संख्या काफी कम रही।
जनसभा के चलते सभी सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में लोगों की कम ही आवाजाही देखी गई। सुबह से ही सभी सरकारी, गैरसरकारी व अस्पतालों में लोग कम नजर आए। सरकारी दफ्तरों को निर्धारित समय पर ही खोला गया लेकिन आज न तो कोई फरियादी दिखे और न ही काम कराने वाले नजर आए। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में डॉक्टर तो रहे लेकिन मरीजों की संख्या कम ही रही। बीकेडी स्थित विकास भवन में अधिकतर अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी प्रधानमंत्री की जनसभा में लगी होने के कारण सभी विभागों में लोग कम दिखे।