फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू दो: जिला अस्पताल, नर्सिंगहोम नही भेज रहे डेंगू की रिपोर्ट-City

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल, नर्सिंगहोम नहीं भेज रहे डेंगू की रिपोर्ट
विज्ञापन

- सीएमओ ने हर दिन की रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पिछले साल के मुकाबले इस बार व्यापक स्तर पर डेंगू का प्रभाव देखने को मिल रहा है। नियमानुसार सरकारी अस्पतालों समेत निजी नर्सिंगहोमो को अपने यहां भर्ती डेंगू मरीजों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजनी चाहिए, ताकि संबंधित क्षेत्रों में लार्वीसाइड का छिड़काव कराकर इसकी रोकथाम की जा सके लेकिन प्राइवेट तो दूर जिला अस्पताल तक सीएमओ को डेंगू मरीजों की रिपोर्ट नहीं भेज रहा है। ऐसे में उन्हें सीएमओ ने पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं।
पिछले कुछ समय से जनपद में एक-दो दिन में डेंगू का कोई न कोई संभावित रोगी जरूर मिल रहा है। कई मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, बार-बार बारिश होने और धूप खिलने से मौसम में आ रहे बदलाव से डेंगू के मच्छर को पनपने का माकूल माहौल मिल रहा है। इसी वजह से पिछले साल की तुलना में इस बार दो से ढाई गुना डेंगू रोगी मिल चुके हैं। इससे जिला प्रशासन, स्वास्थ्य महकमा और आमजन सभी चिंतित हैं। सीएमओ के पास मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले डेंगू या संभावित डेंगू रोगियों की रिपोर्ट तो भेजी जा रही है लेकिन अन्य कोई भी आंकड़े नहीं बता रहा है। इसमें जिला अस्पताल भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ लगातार डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर खबर प्रकाशित कर रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला अस्पताल और निजी नर्सिंगहोमो को पत्र लिखा है। पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू पीड़ित अथवा संभावित रोगियों की हर दिन की रिपोर्ट सीएमओ ऑफिस भेजी जाए। सीएमओ डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि जो भी रिपोर्ट नहीं भेजेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर यह पता लगाया जा सकेगा कि कहां-कहां पर डेंगू का मच्छर पनप रहा है, उसके बाद इसकी रोकथाम के लिए कार्रवाई करने में और मदद मिलेगी। वहीं, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीके गुप्ता का कहना है कि सीएमओ का पत्र मिल गया है। स्टाफ को हर दिन की रिपोर्ट सीएमओ को भेजने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें