फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कॉलेजों में इस साल प्रवेश पर रोक -City

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कॉलेजों में इस साल प्रवेश पर रोक
विज्ञापन

- बीयू की प्रवेश समिति ने लिया फैसला
- नया पंजीकरण नहीं, 28 तक होंगे कंफर्म
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने झांसी और जालौन के एक-एक कॉलेज में इस साल के लिए प्रवेश प्रतिबंधित कर दिए हैं। समिति ने नए पंजीकरण न खोलने का भी फैसला लिया है। हालांकि, 28 अगस्त तक छात्रों के प्रवेश कंफर्म होंगे।
वार्षिक परीक्षा के दौरान 26 मार्च को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जालौन के हुसेपुरा के श्रवण कुमार द्विवेदी महेश कुमार पांडेय महाविद्यालय में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के उड़ाका दल के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया। हालांकि, कॉलेज की छात्राओं ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए उड़ाका दल के खिलाफ एफआईआर कराई। बीयू की तरफ से कॉलेज प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस देकर 15 दिन में जवाब देने को कहा था। इसके अलावा झांसी के अल इब्राहिम कॉलेज में कई कमियां मिली थीं। बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक दोनों कॉलेजों के प्रकरणों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद समिति ने श्रवण कुमार द्विवेदी महेश कुमार पांडेय और अल इब्राहिम कॉलेज में इस साल के लिए प्रवेश प्रतिबंधित कर दिए। समिति ने अब नए पंजीकरण नहीं खोलने का फैसला लिया है। 28 अगस्त तक छात्र-छात्राएं कॉलेजों में अपने-अपने प्रवेश कंफर्म करा सकते हैं। इसके अलावा एसएफएस कॉलेजों को अतिरिक्त सेक्शन भी नहीं दिया गया। फैसला हुआ कि कॉलेज पहले शिक्षकों के विभिन्न दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक की डिटेल, अनुमोदन व अनुबंध पत्र आदि देंगे और फिर बीयू में उनका भौतिक सत्यापन कराएंगे, इसके बाद ही अतिरिक्त सेक्शन देने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें