फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी: रूस की धरती पर भारतीय तोपों ने दागे गोले -City

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस की धरती पर भारतीय तोपों ने दागे गोले
विज्ञापन

झांसी। रूस की अलाबिना रेंज में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल प्रतियोगिता शुरू हुईं, जिसमें हिस्सा ले रही भारतीय सेना की टीम ने अपनी युद्ध क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में तैयारी कर रूस पहुंची है। प्रतियोगिता में 22 देशों की टीमों के बीच मुकाबला है।
टैंक बैथलॉन प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी, जिसमें व्यक्तिगत और रिले रेस होगी। प्रतियोगिता के पहले चरण में बाइस देशों के दल आपस में एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर द्वितीय चरण में पहुंचेंगे। दूसरे चरण में रिले रेस होगी। दूसरे चरण में बारह टीम पहुंचेंगी। इसमें से फाइनल के लिए चार देशों की टीमों का चयन होगा। प्रतियोगिता में भारतीय सेना के टैंक टी 72 और बी 3 हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि टैंक बैथलॉन प्रतियोगिता साल 2013 से हर साल अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल के अंतर्गत आयोजित की जाती है। भारतीय सेना की टीम पिछले चार सालों से इसमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली भारतीय सेना की टीम का चयन और उसके बाद अभ्यास झांसी की बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें