फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का धरना प्रदर्शन-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो

शिक्षकों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) ने बुधवार को शिक्षा भवन परिसर में धरना दिया। उन्होंने समान कार्य का समान वेतन देने और समस्याओं के समाधान की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि माध्यमिक शिक्षकों व कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा दी जाए, एक अप्रैल 2005 के बाद के शिक्षक और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए और एनपीएस को समाप्त किया जाए। डीआईओएस डा. नीरज कुमार पांडेय से मांग की गई कि माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षकों व कंप्यूटर अनुदेशकों को शिक्षक पद पर नियुक्त किया जाए। एलटीग्रेड शिक्षकों को सीटीग्रेड की सेवा का लाभ दिया जाए। एलटी ग्रेड शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान के लिए पोस्ट ग्रेजुएट की बाध्यता समाप्त क ी जाए। इस अवसर पर मनोज कुमार मिश्रा, सर्वेश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें