फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन अधिकारियों ने छुए मंत्री के पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन अधिकारियों ने छूए मंत्री के पैर
विज्ञापन

- प्रोटोकाल के विपरीत कार्यशैली रही चर्चाओं में
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार को झांसी आए प्रदेश के परिवहन और ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह का परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पैर छूकर अभिवादन किया। प्रोटोकाल के विपरीत अधिकारियों की यह कार्यशैली चर्चाओं में है।
राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह दोपहर में पौने एक बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पहले से ही परिवहन विभाग के अधिकारी मंत्री के स्वागत के लिए खड़े हुए थे। जैसे ही स्वतंत्र देव की गाड़ी सर्किट हाउस के पोर्च में पहुंची, परिवहन अधिकारियों ने उनका आगे बढ़कर स्वागत किया। पहले आरटीओ मुखराम चौरसिया ने मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट किया और वीडियो में पैरों की ओर झुकते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद एआरटीओ वी के शुक्ला ने मंत्री का पैर छू कर अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध एआरटीओ वी के शुक्ला ने बताया कि मंत्री विभाग के मुखिया हैं और उम्र में बढ़े हैं। इसलिए उनका पैर छूकर अभिवादन किया। जबकि, इस बारे में आरटीओ से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें