फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर तैयार, 21 फरवरी से मिलेंगे वीकली ऑफ-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोस्टर तैयार, 21 से मिलेगा साप्ताहिक अवकाश
- कोतवाली, नवाबाद, प्रेमनगर और सदर बाजार थाने में सुविधा
- मार्च तक सभी थानों के पुलिसकर्मियों को मिलने लगेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस जवानों को साप्ताहिक अवकाश 21 फरवरी से मिलने लगेगा। शहर के चार थानों में तैनात पुलिसकर्मियों का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। इसके लिए सीओ सिटी की अगुवाई में एक चार्ट भी तैयार किया गया है। इसमें सभी पुलिसकर्मियों की लिस्ट भी तैयार कराई जा रही है। चारों थाने में शुरूआत के बाद मार्च तक सभी थानों में यह नियम होगा।
12 घंटे से ज्यादा की ड्यूटी और बेहिसाब प्रेशर पुलिस के लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पुलिसकर्मियों की पर्सनल लाइफ पर गहरा असर पड़ता है। दो साल पहले तत्कालीन एसएसपी मनोज तिवारी ने साप्ताहिक अवकाश की परंपरा शुरू की थी, लेकिन उनके जाते ही मामला ठंडा पड़ गया था। इसके बाद पुन: एसएसपी जेके शुक्ल के निर्देश के बाद कोतवाली, नवाबाद, प्रेमनगर व थाना सदर बाजार में तैनात पुलिसकर्मियों को 21 फरवरी से साप्ताहिक अवकाश मिलने लगेगा।
विज्ञापन

कोतवाली में एसओ से लेकर 80 कांस्टेबिल, सीपरी में 55, सदर में 28 और नवाबाद में 60 पुलिसकर्मियों की तैनाती है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया है कि मार्च तक जिले के सभी थानों में नियम लागू हो जाएगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के भी रोस्टर तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन


ये होंगी शर्तें
- साप्ताहिक अवकाश शाम 5 बजे से अगले दिन 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।
- अगर कोई पुलिसकर्मी किसी सप्ताह कैजुअल लीव लेता है तो साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलेगा।
- अवकाश पूरा होते ही शाम 5 बजे संबंधित पुलिसकर्मी को थाने पर रिपोर्ट करना होगा।


फिट रहेंगे पुलिसकर्मी
साप्ताहिक अवकाश का मकसद स्टाफ को मानसिक रूप से फिट और काम में एक्टिव बनाए रखना है। साप्ताहिक अवकाश मिलने से पुलिसकर्मी तनाव से पूरी तरह मुक्त रहेंगे। साप्ताहिक अवकाश देने के लिए सभी का रोस्टर तैयार कर लिया गया है।
जेके शुक्ल
एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें