शूटिंग प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगें खिलाड़ी
ऑल इंडिया आरपीएफ शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जूनियर इंस्टीट्यूट में आरपीएफ की आल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक अशोक मिश्रा और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा ने कबूतर उड़ाकर किया। इसके बाद परेड की सलामी ली गई। प्रतियोगिता 2 से 7 नवंबर तक होगी।
प्रतियोगिता में आरपीएफ की पन्द्रह जोन की टीमें भाग ले रही हैं। इसमें उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे, पूर्वी रेलवे, दक्षिण पूर्वी रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे, दक्षिण रेलवे, पूर्वी सीमांत रेलवे, रेलवे सुरक्षा विशेष बल टीम शामिल रहेगीं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर निरीक्षक लोको रवि प्रकाश कुजूर ने सभी टीमों को मार्च पास्ट कर नेतृत्व किया। प्रतियोगिता में एके 47, पिस्टल, रिवाल्वर, कार्बाइन, इंसास, एसएलआर आदि हथियारों से खिलाड़ी अपना कमाल दिखाएंगें। इस मौके पर सहायक सुरक्षा आयुक्त पीएस राय, घनश्याम मीणा, अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विपिन कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय, उपनिरीक्षक नंदलाल मीणा, अमित मीणा, विकास पांचोली, निरीक्षक जी हसन, संजय सिंह, सुशील कुमार वर्मा, आदि उपस्थित रहे।