फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति : बसपा--City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बसपा में एक और फेरबदल
- लचया के स्थान पर पचौरिया बने महासचिव
उमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बहुजन समाज पार्टी संगठन में निरंतर बदलाव हो रहा है। पार्टी ने प्रीतम लचया के स्थान पर प्रेमनारायण पचौरिया को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रेमनारायण रानीपुर निवासी हैं। जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार ने बताया कि जोन इंचार्ज और पूर्व विधानमंडल नेता प्रतिपक्ष गयाचरण दिनकर और बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार की संस्तुति पर यह बदलाव हुआ।
पूर्व विधायक कैलाश साहू को झांसी मंडल प्रभारी/जोन इंचार्ज की जिम्मेदारी मिलने पर बुधवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ स्टेशन रोड स्थित मां कर्माबाई की प्रतिमा एवं तालपुरा स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं की निराशा को दूर कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बुंदेलखंड प्रभारी विजय कुशवाहा, लालाराम अहिरवार, जिला प्रभारी भूपेंद्र आर्य, रविकांत मौर्य, महानगर अध्यक्ष आनंद साहू, चंद्रभान आदिम, शमीम खान, सीताराम कुशवाहा, नरेंद्र झा, रमेश चंद्र सरसैंया, यूसुफ बाबा, जुगल किशोर कुशवाहा, विनोद साहू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें