फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में कोरोना के 19 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। शुक्रवार को झांसी में 19 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10665 पहुंच गई है। जबकि, एक्टिव केस भी 157 हो गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में कोरोना के 2833 सैंपलों की जांच हुई, इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1054 और एंटीजन किट से 1779 नमूने जांचे गए। इसमें 19 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। ये मरीज बड़ागांव, टकसाल मुहल्ला, चिरगांव, गुदरी बाजार, भेल, नई राजघाट कॉलोनी, ईसाईटोला शास्त्री नगर, खातीबाबा, नगरा, सीपरी बाजार के प्रेमगंज, सूर्यपुरम कॉलोनी, खातीबाबा, कैंट, ओमशांति नगर, सीपरी बाजार के रहने वाले हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10665 पहुंच गया है। वहीं, नौ मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। होम आइसोलेशन के दौरान भी दो मरीज स्वस्थ हो गए। रिकवरी रेट घटकर 96.89 प्रतिशत हो गया है। मौजूदा समय में जिले में लक्षण वाले 12 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें