फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की पहलः इस बार झांसी में 19 नवंबर को भी मनेगी दिवाली

विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन
इस बार दिवाली 14 नवंबर को है। महानगर में दीप मालाएं सजेंगी और सभी पर्व की खुशियां मनाएंगे। खास बात यह है कि ठीक पांच दिन बाद ऐसा ही उत्साह और नजारा 19 नवंबर को भी रहेगा क्योंकि इस दिन रानी लक्ष्मीबाई जिन्हें स्थानीय जन  प्यार से बाई सा के नाम से पुकारते हैं का जन्मोत्सव है।
विज्ञापन


इस खुशी में एक बार फिर शहर में दीपावली सा नजारा होगा। घर-घर दीप जलेंगे, बिजली की झालरों से चौराहे, बाजार, प्रमुख स्थल जगमगाएंगे। मिठाइयां बटेंगी, बधाई गीत बजेंगे। चहुंओर खुशियां ही खुशियां होंगी...।

शहर के तमाम सांस्कृतिक, सामाजिक संगठन अमर उजाला की इस पहल पर महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए आगे बढ़ कर आ रहे हैं। 

रानी लक्ष्मीबाई केवल झांसी ही नहीं, बल्कि समूचे भारत का गौरव हैं। उनका जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया
जाएगा। अधिवक्ता भी रानी के जन्मोत्सव पर अपने घर में दीप जलाएंगे।
- प्रणय श्रीवास्तव, सचिव - जिला अधिवक्ता संघ

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने भारत की नारी का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा करने का काम किया था। उनकी जयंती झांसी के लिए किसी पर्व से कम नहीं है। इसे धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

- कंचन आहूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष - महिला उद्योग व्यापार मंडल

रानी की जयंती झांसी ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नारी शक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। उनके जन्मोत्सव पर संस्था की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- वैशाली पुंशी, अध्यक्ष - कोहिनूर आलवेज ब्राइट

रानी के जन्मोत्सव पर केवल घरों में ही नहीं, बल्कि महानगर की सड़कों और चौराहों को भी रोशन किया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाने लगी है।
- दिलीप पांडेय, अध्यक्ष - ब्राह्मण समाज

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती झांसी के लिए सबसे खास और सबसे बड़ा दिन है। इस दिन झांसी दूसरी दीपावली मनाएगा। हर चौराहे और सड़क को रोशन किया जाएगा।
- जगमोहन बड़ौनिया, अध्यक्ष - बुंदेलखंड साउंड एसोसिएशन

प्रेमनगर क्षेत्र में समिति के माध्यम से विशेष आयोजन किए जाएंगे। आज की पीढ़ी को रानी के गौरवपूर्ण इतिहास से परिचित कराने के लिए स्कूली बच्चों के साथ मिलकर विविध आयोजन होंगे।
- तरुण अरोड़ा, अध्यक्ष - बुंदेलखंड जन शिक्षा उत्थान समिति

करणी सेना का हर सदस्य वीरांगना का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगा। संस्था के सदस्य अपने घरों में दीप जलाएंगे ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।
- डॉ. दीपिका त्रिपाठी, मंडल प्रभारी - करणी सेना

संस्था के तत्वावधान में हर साल रानी की जयंती पर दीपांजलि का आयोजन होता है। इस बार कार्यक्रम को और भी भव्यता के साथ किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

- स्वप्निल मोदी, अध्यक्ष - भारत विकास परिषद (मणिकर्णिका)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें