फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 63 दिनों में 19 मुठभेड़ में लंगड़े हो गए 19 बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बदमाशों में खौफ पैदा करने के लिए झांसी पुलिस बदमाशों को सबक सिखा रही है। दो माह के दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ों में 19 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस की गोली से घायल सभी बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक समानता यह है कि गोली बदमाशों के घुटने के नीचे लगी है। गोली लगने के बाद बदमाशों की चाल भी पहले जैसे नहीं रह गई है। हालांकि, पुलिस अफसरों का दावा है कि काउंटर फायरिंग के दौरान बदमाशों के पैर में गोली मारी गई है। ज्यादातर ऐसे बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुईं, जोकि लूट, दुष्कर्म, चोरी की वारदात में आरोपी थे।
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के कार्यभार संभालने के बाद से मुठभेड़ की संख्या में तेजी आ गई। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, तत्कालीन एसएसपी सुधा सिंह के करीब 8 माह के कार्यकाल के दौरान 9 मुठभेड़ में 8 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए। वहीं, पिछले दो माह के दौरान ही पुलिस ने अभियान चलाकर 19 बदमाशों को घायल कर दिया। पांच मई को मोंठ, छह मई को बबीना, 14 मई को रक्सा, 19 मई को उल्दन में 3 वांछित बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसी तरह, स्वॉट टीम के साथ मिलकर उल्दन, चिरगांव, मोंठ, नवाबाद, टोड़ीफतेहपुर, टहरौली, सीपरी बाजार एवं बरुआसागर में भी मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें चोरी की घटनाओं में वांछित बदमाश भी शामिल थे। 2 मई से 10 जुलाई के बीच मुठभेड़ की कुल 19 घटनाएं हुईं। इनमें 19 बदमाश घायल हुए, जबकि 27 अभियुक्त पकड़े गए। इस तरह, 46 अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी तक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों को पुलिस पहले पकड़ने की कोशिश करती है। उनकी ओर से फायरिंग होने पर पुलिस आत्मरक्षार्थ गोली चलाती है। पुलिसकर्मियों को निर्देश हैं कि काउंटर फायरिंग के दौरान भी उनके पैर में ही गोली मारकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जाए। - बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें