18 घंटे में दुरुस्त हो सकी पाइप लाइन
झांसी। सीपरी बाजार मसीहागंज पानी की टंकी को भरने वाली पाइप लाइन 18 घंटे की मशक्कत के बाद दुरुस्त हो सकी। रात में काम पूरा होने पर सोमवार की दोपहर से संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विगत 26 अप्रैल को सीपरी बाजार मसीहागंज टंकी को भरने वाली फटी पाइप लाइन ठीक होने के बाद भी उसमें से पानी रिस रहा था। इस रिसाव को खत्म करने के लिए रविवार को पाइप बदलने का काम शुरू किया गया। रात में काम नहीं रोका गया। इससे सुबह चार बजे पाइप बदलने का काम पूरा कर लिया गया। काम पूरा होने के बाद टंकी को भरने का काम शुरू कर दिया गया। इससे मसीहागंज टंकी से जुड़े मसीहागंज, नालगंज, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, ब्रह्मनगर, साहनी कॉलोनी, नाथ की कोठी, मैला की टौरिया, कल्सी का बगीचा समेत आसपास क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे बाद जलापूर्ति मिलने लगी।