फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के चुनाव 20 को

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ का चुनाव 20 जुलाई को
विज्ञापन

झांसी। जिला अधिवक्ता संघ की बैठक हुई, जिसमें संघ के चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि 15 मई को वोटर लिस्ट जारी होंगी तथा 25 मई तक आपत्तियां मांगी जाएंगी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के निर्देशानुसार वोटर लिस्ट का अंतिम रूप से प्रकाशन 30 मई को होगा। इसके बाद एल्डर्स कमेटी का गठन होगा। जून माह में दीवानी न्यायालय बंद रहेंगे इसलिए आठ जुलाई को नामांकन व जांच, 10 को नाम वापसी, 20 को मतदान और 21 जुलाई को मतगणना होगी। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष उदय राजपूत ने की। इस मौके पर भगवत शरण मिश्रा, शंकर सिंह, साधना सिंह, अजय कुमार पाठक सहित जिला अधिवक्ता संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन केपी श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें