मतदान करने का संकल्प लिया
झांसी। बुंदेलखंड सेन/ सविता समाज एकता समिति के मतदान जागरूकता कार्यक्रम में पदाधिकारी, बुुजुर्गों व युवाओं ने अपने मत का प्रयोग करने का संकल्प लिया।
सीपरी बाजार स्थित रस बहार वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि विधायक रवि शर्मा, भाजपा प्रत्याशी की पत्नी पूनम शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश तिवारी ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पूरन लाल सेन, कालीचरण सेन, लक्ष्मी नारायण सेन, हेमराम रामायणी, जगदीश सेन, रमेश सेन, पुरुषोत्तम सेन, जयहिंद सेन, विजयराम सेन, गया प्रसाद सेन, माया देवी, कामता प्रसाद सेन मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक राकेश सेन रहे। संचालन सियाशरण चतुर्वेदी और आभार केशव सेन ने व्यक्त किया।