जल्दी शुरू हो टंकी बनाने का काम
झांसी। सिमराहा क्षेत्र के लोगों ने पानी की टंकी का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में सोमवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि सिमराहा क्षेत्र में दस हजार आबादी निवास करती है। यहां तीन हजार मतदाता हैं। यहां स्वच्छ जलाशय और पानी की टंकी बनाने के लिए सर्वे हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इस मौके पर अभिषेक शर्मा, सुनील राय, सतीश अहिरवार, लाखन वर्मा, गोलू प्रजापति, अभिषेक राय, नितिन राय, धर्मेंद्र परिहार, रघुनाथ पाल, राजीव अहिरवार, वचन यादव, प्रभु दयाल वर्मा, रामेश्वर यादव, सचिन प्रजापति मौजूद रहे।