व्यक्तिगत आईडी पर टिकट बनाने पर पकड़ा
झांसी। आरपीएफ ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की आड़ में व्यक्तिगत आईडी पर टिकट बनाने के आरोप में हंसारी से एक युवक को पकड़ लिया। मौके से कंप्यूटर, 23 टिकट व अन्य सामान बरामद कर लिया गया।
आईआरसीटीसी की सूचना पर आरपीएफ ने शुक्रवार को हंसारी स्थित गौतम हास्पिटल के सामने स्थित अमित साइबर कैफे पर छापा मारा। आरपीएफ ने जांच में पाया कि कैफे में आईआरसीटीसी के लाइसेंस की आड़ में व्यक्तिगत आईडी पर यात्रा टिकट बनाए जा रहे हैं। मौके से 23 टिकट बरामद किए गए। बैंक स्टेटमेंट में 6.76 लाख का लेनदेन पकड़ा गया। साथ ही मौके से संचालक कोतवाली क्षेत्र के छनियापुरा निवासी अमित गुप्ता को पकड़ लिया गया। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। टीम में प्रभारी एके यादव, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत, आरक्षी बीसी अनुरागी, अब्दुल आरिफ, ओमवीर सिंह, अरुण सिंह राठौर, लोकेंद्र सिंह व दीपक कुमार शामिल थे।