फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमियां मिलने पर लेखपाल को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कमियां मिलने पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी और एसएसपी डा. ओपी सिंह ने 76 मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां सामने आने पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम को सभी मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल में बने पांच बूथों पर गंदगी पाई गई। बूथ पर वॉल पेंटिंग के जरिये बीएलओ की जानकारी न होने पर लेखपाल नरेंद्र पाल सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों पर वॉल पेंटिंग /फ्लैक्स के जरिये बूथ का नंबर, बीएलओ का नाम, मोबाइल नंबर, अन्य अधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज हों।
विज्ञापन


बीएलओ मतदाताओं की सूची अपने पास रखें और बूथ पर व्हील चेयर उपलब्ध रहे। मतदान में मतदाताओं को किसी तरह की परेशान न हो, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। इस मौके पर एडीएम नगेंद्र शर्मा, एसपीआरए राहुल मिठास, नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश, सीओ जितेंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर में बनेंगे 50 मॉडल बूथ
झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बताया कि नगर में पांच मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को सौंपी गई है। बूथ की अच्छी साज सज्जा होगी। मॉडल बूथ उन बूथों को बनाया जाएगा, जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा था। यहां मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए मॉडल बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें