फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल करेंगे शिक्षा मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भूख हड़ताल करेंगे शिक्षा मित्र
विज्ञापन

ललितपुर। बिरधा स्थित किसान हाउस में आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में वादाखिलाफी के विरोध में भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। वक्ताओं ने बताया कि सात फरवरी को दोपहर बारह बजे शिक्षा मित्र भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
जिला कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार टोटे ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि बार-बार आग्रह करने के बाद भी सरकार ने अपना वादा नही निभाया, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही के आह्वान पर भूख हड़ताल की जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष देवकीनंदन राजपूत ने कहा कि 10 हजार अल्प मानदेय में जीवनयापन संभव नही है। राजेश नायक ने आरोप लगाया कि वर्तमान जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी लगाई जा रही है, उसमें भी अनदेखी की जा रही है। ड्यूटी लगाने में एक विशेष समाज की अधिकतर ड्यूटी जिला स्तर के केंद्रों पर लगा दी गयी है। वहीं, अल्प मानदेय मिलने वाले शिक्षा मित्रों की ड्यूटी न्याय पंचायत कल्याणपुरा से पाली जाखलौन आदि के परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ शिक्षकों की ड्यूटी सुविधा शुल्क लेकर दूर के केंद्रों से काटकर अपने मन मर्जी के पास के केंद्रों पर लगा दी गयी है। शिक्षामित्रों को अल्प मानदेय मिलता है। मामूली मानदेय में सुविधा शुल्क देना संभव नहीं है। यदि उक्त ड्यूटी लिस्ट बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई नही हुई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। यही नहीं, ड्यूटी का विरोध किया जाएगा। शिवनारायन शर्मा ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठने वाले शिक्षामित्र एक घंटे पहले आकर अपना नाम लिखा दें। बैठक में प्रमुख रूप से बृजेंद्र तिवारी, राघवेंद्र सिंह, रचना व्यास, अनीता रेखा लिटोरिया, बलराम भास्कर, आनंद कुमार, दिनेश कुमार व सुरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें