फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढामुक्त सड़कों की होगी निगहबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढामुक्त सड़कों की होगी निगहबानी
विज्ञापन

झांसी। महानगर की सड़कें गड्ढामुक्त हैं या नहीं, इसकी जांच होगी। जांच के लिए शासन से अफसरों की टीम आएगी, लेकिन टीम कब आएगी और कहां की जांच करेगी। इस बारे में सब गोपनीय रखा गया है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। नगर निगम ने 56 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का एस्टीमेट तैयार कराकर काम कराया था। इसके बाद शासन में रिपोर्ट भेज दी गई थी कि महानगर की सड़कें गड्ढामुक्त हो गई हैं। लेकिन, इस रिपोर्ट पर शासन भरोसा नहीं कर पा रहा है। इसलिए सड़कों की जांच कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार शासन से एक- दो दिन में जांच टीम आने वाली है टीम देखेगी कि वास्तव में गड्ढे भरे गए हैं या नहीं। खासकर नगर निगम ने जिन सड़कों की ओके रिपोर्ट भेजी है, उनकी क्या स्थिति है। शासन से जांच टीम आने का संदेश मिलने पर नगर निगम का जनकार्य विभाग का अमला सक्रिय हो गया और अवर अभियंताओं की टीम पूरे शहर में दौड़ा दी गई कि कहीं पर गड्ढे हैं तो रिपोर्ट दें। यही नहीं, एक अवर अभियंता को शासन से आने वाले अफसरों की लाइजनिंग के लिए लगाया गया है।
सड़क से ऊपर भर गए गड्ढ्रे
गड्ढामुक्त कराई गई अधिकांश सड़कें ठेकेदारों ने मनमाने तरीके से भर दी हैं। गड्ढामुक्त करने के नाम पर सड़कों की देखरेख नहीं की गई और इसी का नतीजा है कि जहां गड्ढे थे, अब वहां पर डामर मुख्य सड़क से ऊंचा कर दिया गया है। इससे जहां गड्ढे भरे गए, वहां गाड़ियां झटका खाकर चलती हैं। यदि बाइक सवार ने लापरवाही बरती तो उसका गिरना तय है।
विज्ञापन

सिंचाई कार्यशाला के सामने बड़ा गड्ढा
जीवनशाह से बीकेडी जाने वाले मार्ग पर सिंचाई कार्यशाला के सामने मुख्य सड़क पर बड़ा गड्ढा है। यदि कोई बाइक सवार तेज रफ्तार से आता है और गड्ढा देख नहीं पाता है तो उसका जमीन चाटना तय है।
सीपरी बाजार में भी गड्ढे
सीपरी बाजार में चमन गंज चौकी के पास मुख्य सड़क पर गड्ढे हैं। यहां पाइपलाइन में लीकेज के कारण गड्ढा गहरा होता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें