झांसी। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा की बैठक में झांसी बंद में सहयोग करने वाले व्यापारियों, अधिवक्ताओं, पेट्रोल पंप एसोसिएशन समेत अन्य संगठनों का आभार जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि अब बुंदेलखंड राज्य निर्माण की लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच गई है। इस मौके पर सत्येंद्र पाल सिंह, भानू सहाय, डॉ. बाबूलाल तिवारी, सुयोग्य संजय शर्मा, दिनेश भार्गव, रघुराज शर्मा, शमीम राइन, गिरजाशंकर राय, मकबूल हुसैन, कुंवर बहादुर आदिम मौजूद रहे।