अस्पताल में जानवरों का जमावड़ा
झांसी। जिला अस्पताल परिसर परिसर में शाम होते ही आवारा जानवरों का जमावड़ा हो जाता है, जिससे अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को परेशानी को सामना करना पड़ता है।
शाम होते ही जिला अस्पताल में जानवरों का जमा होना शुरू हो जाता है, जिससे अस्पताल के इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल में इन जानवरों को रोकने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। कभी-कभी ये जानवर वार्डों में भी घुस जाते हैं। शुक्र्रवार को अस्पताल के मेन गेट पर इन जानवरों का जमावड़ा रहने से मरीजों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।