फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम-जच्चा - बच्चा की मौत पर हंगामा-City

विज्ञापन
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

झांसी। हंसारी में स्थित एक अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत हो गई। परिजनाें ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजनाें का गुस्सा देखकर अस्पताल के कर्मचारी भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। अब दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर सुलह के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के चंदेरी निवासी समीम की पत्नी सना (21) को प्रसव पीड़ा होने पर उपचार के लिए ललितपुर लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्स्कों ने झांसी रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हंसारी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां बच्चे को जन्म देने के बाद सना की हालत बिगड़ गई। कुछ देर में दौरान सना की मौत हो गई। बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर परिजनाें ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। यह देख हॉस्पिटल के कर्मचारी भाग गए। सूचना मिलने पर प्रेमनगर व हंसारी चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और हंगामा कर रहे परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। देर शाम दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें