फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट से रोशन होंगे हाट बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर लाइट से रोशन होंगे हाट बाजार
विज्ञापन

ललितपुर। जिले के छह ब्लॉक के हाट बाजारों को सोलर पैनल रोशन करेंगे। अस्सी वाट क्षमता के 102 सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिनकी लागत 21.82 लाख रुपये होगी। लखनऊ मुख्यालय द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं, तीन माह में नेडा के माध्यम से हाट बाजारों में यह सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जनपद में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। जनपद में अब तक चार बड़े सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित कर दिए गए हैं, जिनमें महरौनी खुर्द व चीरा में एक दस मेगावाट और एक बीस मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया गया है, वहीं महरौनी क्षेत्र में पठाविजयपुरा में बीस मेगावाट क्षमता और दस मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित कर विद्युत उत्पादन कर ग्रिड के माध्यम से जिले को बिजली मुहैया कराई जा रही है। जिले में कई सरकारी संस्थानों में भी कम क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट स्थापना के प्रस्ताव शासन की मंजूरी को भेजे गए हैं। लेकिन, अब शासन द्वारा ब्लॉक स्तर पर हाट बाजारों में भी सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने की ओर कदम बढ़ाया है। लखनऊ मुख्यालय नेडा द्वारा जनपद के सभी छह ब्लॉक के अंतर्गत लगने वाले हाट बाजारों में 102 सौर ऊर्जा लाइट के पैनल लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। हाट बाजारों में अस्सी वाट क्षमता का बैटरी समेत पैनल स्थापित कराया जाएगा। एक पैनल की लागत करीब 21 हजार 400 रुपये निर्धारित की गई है। इस प्रकार हाट बाजारों में 21 लाख 82 हजार 800 रुपये की लागत से हाट बाजारों में यह 102 सौर ऊर्जा पैनल स्थापित कराए जाएंगे। हालांकि शहरी क्षेत्र में बहुत पहले ही नगर पालिका द्वारा मुख्य चौराहों व सड़कों पर करीब एक सैकड़ा सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार भी सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगा उठेंगे। हाट बाजारों में यह पैनल नेडा द्वारा तीन माह में स्थापित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें