फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस...-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बुंदेलखंड की जनता ने दिया अखिलेश को दंड’
विज्ञापन

सब हेड: प्रभारी मंत्री ने कहा: पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को संविधान में विश्वास नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को झूठ बोलने का दंड चुनाव में हराकर दिया है। सूखा पड़ने के कारण बुंदेलखंड की जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही थी तो केंद्र ने पानी से भरी ट्रेन भेजी थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने खाली ट्रेन बताकर मजाक उड़ाया था। उसी मजाक का दंड जनता ने विधानसभा चुनाव में दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर संविधान में विश्वास न रखने का आरोप लगाया।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए मजबूत है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहयोग दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद का समर्थन करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं करती हैं तो माना जाएगा कि उन्हें संविधान में भरोसा नहीं है। राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी भाजपा के रहे होंगे, लेकिन वह राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर आए हैं। इसलिए उन्हें किसी दल का नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगर अच्छे काम किए होते व सूखा के समय में बुंदेलखंडवासियों की हंसी नहीं उड़ाई होती तो जनता उन्हें पसंद करती, लेकिन उन्होंने पानी का मजाक उड़ाया और जनता ने चुनाव हराकर दंड दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक रवि शर्मा, जवाहर लाल राजपूत, बिहारी लाल आर्य, राजीव सिंह पारीछा, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल, मानवेंद्र सिंह, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें