फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार ने दिया स्मार्ट सिटी को वोट

Wed, 25 Nov 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी महानगर को स्मार्ट सिटी मिशन योजना के प्रथम चरण में शामिल कराने को नगर में भारी उत्साह का माहौल है। इसके लिए हो रही ऑनलाइन वोटिंग में मंगलवार को अठारह हजार लोगों ने वोट किया। इस मामले में झांसी प्रदेश में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन


भारत सरकार की स्मार्ट सिटी मिशन योजना का पहले चरण में 20 महानगरों में क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाना है। इसके लिए सभी चयनित नगरों में ऑनलाइन वोटिंग कराई जा रही है। इसके लिए नगर के लोग बढ़ चढ़ कर वोटिंग कर रहे हैं। मंगलवार को स्मार्ट सिटी के लिए 18,300 लोगों ने वोटिंग की।

इसके साथ ही झांसी को मिले कुल वोटों की संख्या 60,300 पर पहुंच गई है। इस मामले में झांसी प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर इलाहाबाद (85 हजार), तीसरे पर अलीगढ़ (47 हजार) व चौथे स्थान पर सहारनपुर (42 हजार) है। स्मार्ट सिटी की ऑनलाइन वोटिंग के लिए अभी 25 नवंबर तक की तिथि निर्धारित थी। अब यह 26 नवंबर कर दी गई है।
विज्ञापन


मेयर व नगर आयुक्त नहीं गए दिल्ली
झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत दिल्ली में 24 से 27 नवंबर तक मेगा कैंप आयोजित किया गया है, जिसमें योजना के तहत चयनित सभी शहरों के मेयर व नगर आयुक्तों को बुलाया गया है। लेकिन, झांसी में जारी ऑनलाइन वोटिंग की वजह से मेयर व नगर आयुक्त दिल्ली नहीं गए। मेयर ने बताया कि इस समय वह अपना पूरा ध्यान ऑनलाइन वोटिंग पर केंद्रित किए हैं। इसमें किसी भी तरह से पिछड़ना नहीं चाहते। इसी के चलते दिल्ली नहीं गईं।  

स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग कैंप लगाया
झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में झांसी को प्रथम 20 स्मार्ट सिटी में लाने के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन वोटिंग कैंप का आयोजन सीपरी बाजार में किया गया। इस मौके पर मंडल के सदस्यों ने दुकान- दुकान जाकर व्यापारियों को वोटिंग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महापौर किरन वर्मा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अशोक जैन, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह यादव, महामंत्री राघव वर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, प्रियांशु डे, नीरज मल्होत्रा, सुरजीत भुसारी, दिलबाग सिंह भुसारी, आशु मित्तल, संजय शर्मा, हाजी साजिद भाई, महेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें