फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में लापरवाही पर प्रधान व दो सचिवों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में लापरवाही पर प्रधान व दो सचिवों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों के निर्माण कार्य में धोखाधड़ी और सत्यापन कार्य में लापरवाही सामने आई। जिस पर जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान व दो पंचायत अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मालूम हो कि जिलाधिकारी के निरीक्षण में विरधा चौकी क्षेत्र के पटसेमरा गांव में शौचालय निर्माण में लापरवाही उजागर होने के बाद संबंधितों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे, इसके साथ ही बार थानाक्षेत्र के टौरिया गांव में लापरवाही सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर बार विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी गिरजा शंकर निरंजन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि टोरिया गांव के पंचायत अधिकारी शैलेंद्र कुमार और ग्राम प्रधान रेखा लिटौरिया ने सरकारी योजना के सत्यापन में कोताही बरतते हुए योजनाओं के लाभार्थियों के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार विरधा के सहायक विकाश अधिकारी संतोष बाबू गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पटसेमरा गांव में बने शौचालय का समय अवधि के दौरान पूरा निर्माण न होने पर जब चार फरवरी को जिलाधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे तो पाया कि गांव में 207 लाभार्थियों में 16 जियो टैगिंग नहीं बनी हुई थीं। इसके साथ ही पांच नामों की फीडि़ंग दो बार की गई थी। शेष 11 शौचालय निर्माण नहीं करवाया गया था। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान ग्राम पटसेमरा ग्राम पंचायत सचिव महेश विश्वकर्मा द्वारा सरकारी योजना में धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें