फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे चार उड़नदस्ते-CTY

विज्ञापन
विज्ञापन
दो परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे चार उड़नदस्ते
विज्ञापन

झांसी। जिले के दो केंद्रों पर 11 फरवरी से होने वाली उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा की निगरानी के लिए चार उड़न दस्ते बनाए गए हैं। केंद्रों पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 1137 परीक्षार्थी मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षा में भाग लेंगे। दो पालियो में परीक्षा होगी। इसके लिए चार सचल दस्तों की तैनाती की गई है। प्रत्येक दस्ते में चार सदस्यों को रखा गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में सचल दस्ते केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। दोनों परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक सचल दस्ते की भी तैनाती की गई है। अलीगोल स्थित हाजी शाकिर निस्वां कॉलेज में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी व ईसाईटोला स्थित बाल भारती इंटर कॉलेज में जिला प्रोबेशन अधिकारी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। निदेशक व रजिस्ट्रार स्तर पर भी उड़नदस्तों को नियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मदरसे की परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए पूर्व में ही सभी केंद्रों को लिखित निर्देश दिए जा चुके हैं। उड़नदस्तों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर निगरानी की जाएगी। किसी भी केंद्र पर नकल कराने पर अध्यापक के अलावा संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें