तीरंदाजी में इलाहाबाद अव्वल
झांसी। 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के आर्चेरी मैदान में चल रही तीरंदाजी प्रतियोगिता की 50 मीटर प्रतिस्पर्धा में चतुर्थ वाहिनी पीएसी इलाहाबाद ने पहला स्थान पाया। 33 वीं वाहिनी पीएससी झांसी ने दूसरा और 42 वीं वाहिनी पीएसी नैनी इलाहाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर प्रतिस्पर्धा में 42वीं वाहिनी इलाहाबाद के तीरंदाज आरक्षी धर्मराज ने सर्वाधिक 132 अंक पाकर सर्वोच्च स्थान पाया। इस अवसर पर अवधेश कुमार यादव, सुरेश सिंह, शिवनारायण राजपूत, विजय प्रताप सिंह, विजय कुमार, संजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।