फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रेरण कार्यक्रम’ से छात्रों की निखरेगी प्रतिभा -Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
आवश्यकतानुसार बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.......................................................

‘प्रेरण कार्यक्रम’ से छात्रों की निखरेगी प्रतिभा
- बीयू में टीक्यूप-3 प्रोजेक्ट के अंतर्गत 21 दिन तक होगा आयोजन
- विषय के साथ विद्यार्थियों को संस्कृति का भी कराया जाएगा ज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विभाग में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए टीक्यूप-3 प्रोजेक्ट के अंतर्गत 21 दिन का ‘प्रेरण कार्यक्रम’ आयोजित होगा। इसके तहत विद्यार्थियों को नए माहौल में ढालने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे बेहिचक शिक्षा ग्रहण कर सकें। विषय के साथ-साथ उन्हें संस्कृति का भी ज्ञान कराया जाएगा।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए टीक्यूप-3 प्रोजेक्ट के तहत पहली बार 21 दिन का ‘प्रेरण कार्यक्रम’ कराने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक यह कार्यक्रम दो-तीन दिन में ही समाप्त हो जाता था। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शारीरिक गतिविधि, मानवीय मूल्य जागृत करना, कलात्मक प्रतिभा को निखारना, संस्थान के बारे में जानना और बहुमुखी प्रतिभा को निखारना है। डीन इंजीनियरिंग प्रो. शिवकुमार कटियार ने बताया कि इस बार का ‘प्रेरण कार्यक्रम’ 21 दिन तक चलेगा। 16 अगस्त को उद्घाटन सत्र होगा। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को सुबह छह बजे कॉल की जाएगी। सुबह सात से आठ बजे तक विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया जाएगा, ताकि उन्हें मानसिक ताकत मिले। इसके बाद सुबह दस से दोपहर एक बजे तक एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन होगा। दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक दूसरे एक्सपर्ट का लेक्चर चलेगा। शाम को पांच से सात बजे तक स्पोर्ट्स कार्यक्रम होगा। टीक्यूप-3 समन्वयक बृजेंद्र शुक्ला ने बताया कि 14 अगस्त को छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय कैंपस के सभी विभागों का निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें