चित्रकूट के लिए कल से चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन
- 12 से 14 जुलाई तक होगा संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चित्रकूट धाम में असाढ़ अमावस्या मेला के अवसर पर झांसी से तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। यह ट्रेनें 12 से 14 जुलाई तक चलेंगी।
मेला स्पेशल झांसी से सुबह 10.10 बजे चलकर शाम 5.15 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम से शाम 6.15 बजे चलकर झांसी रात 1.15 बजे आएगी। इस ट्रेन को ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, वरीपुरा, कबरई, मटौंध, खैराडा, बांदा, डिंगवही, खुरहण्ड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। उक्त अवधि में झांसी- बांदा पैसेंजर का संचालन चित्रकूटधाम तक होगा। अप और डाउन की बुंदेलखंड एक्सप्रेस और महाकौशल एक्सप्रेस को बहिलपुरवा, शिवरामपुर, बदौसा, खैराड़ा और रानीपुर रोड स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।