बीयू का लोगो लगाएं
.............................
बॉक्सिंग, खो-खो प्रतियोगिता के लिए बीयू की टीमें रवाना
- चंडीगढ़ में होनी है अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता और नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने टीम गठित कर दी गई है। बृहस्पतिवार को दोनों टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गईं।
चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता होनी हैं। स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रवाना हुई बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के विनय कुमार, शिवम त्रिवेदी व टीपू सुल्तान, अल इब्राहिम कॉलेज के शाहरुख खान, चिरगांव के मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय के दानिश अहमद, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस के राजू सिंह चौहान, शारदा देवी डिग्री कॉलेज के मोहम्मद समीर शामिल हैं। कानपुर के छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस की टीम रवाना हो गई। टीम में विश्वविद्यालय कैंपस की रंजना दिवाकर, रुकमणि यादव, नेहा सेन, अर्चना, प्रीति, मेघा पटेल, रानू बाजपेई, निधि राजपूत, उमा भारती, पूजा, अमरवती, मोनिका वर्मा शामिल हैं।