फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तित मार्ग से ग्वालियर जाएंगी गाड़ियां-City

विज्ञापन
विज्ञापन
10 और 11 को परिवर्तित मार्ग से ग्वालियर जाएंगे वाहन
विज्ञापन

- सिंधु नदी के पुल पर दो दिन चलेगा मरम्मत कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ग्वालियर मार्ग पर स्थित सिंधु नदी के पुल की मरम्मत के चलते दस और ग्यारह अक्तूबर को यहां से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को परिवर्तित मार्गों से होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

यातायात उप निरीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 75 ग्वालियर - झांसी मार्ग के किलोमीटर 54.300 पर सिंधु नदी का एक पुराना पुल बना हुआ है, जो क्षतिग्रस्त हो चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा दो दिन इसकी मरम्मत की जाएगी, जिसकी वजह से 10 अक्तूबर की सुबह से 11 अक्तूबर की शाम तक पुल से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान झांसी व दतिया से ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहनों को दिनारा, करैरा, भितरवार होते हुए डबरा निकाला जाएगा। जबकि, ग्वालियर से आने वाली गाड़ियां डबरा से भितरवार, करैरा, दिनारा होते हुए दतिया या झांसी में निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें