फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल िििविग-City

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानचंद स्टेडियम में फुटबॉल कैंप को मंजूरी
विज्ञापन

सब हेड: चार साल बाद आयोजित होगा, कोच भी नियुक्त
क्रासर
मंडल के छह नवोदित खिलाड़ियों को छात्रावासों में मिला प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ध्यानचंद स्टेडियम में जल्द ही फुटबॉल का कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें खिलाड़ी फुटबॉल के गुर सीखेंगे। चार साल बात आयोजित होने वाले कैंप के लिए कोच नियुक्त कर दिए गए हैं। वहीं, मंडल के छह नवोदित खिलाड़ियों को खेल विभाग के छात्रावासों में प्रवेश मिला है। इनमें क्रिकेट के तीन, हॉकी के दो और हैंडबॉल की एक खिलाड़ी शामिल है।
विज्ञापन

खेल निदेशालय ने करीब चार साल बाद ध्यानचंद स्टेडियम में फुटबॉल कैंप लगाने के लिए भी मंजूरी दी है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि स्टेडियम में बच्चों और अन्य खिलाड़ियों को फुटबाल का प्रशिक्षण कोच योगेश वर्मा देंगे, इसकी तारीखें जल्द ही तय कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मंडल के छह खिलाड़ियों को खेल विभाग के छात्रावासों में प्रवेश मिला है। झांसी के तीन नवोदित क्रिकेटरों ने खेल विभाग के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा लिया और विभाग के छात्रावास में प्रवेश पा लिया। इनमें हर्षित अग्रवाल को कानपुर ग्रीनपार्क छात्रावास, संचित यादव व सुमित यादव को फतेहपुर छात्रावास में प्रवेश मिला। हॉकी में अंजलि चौबे को लखनऊ हॉस्टल में, शानू खान को सैफई छात्रावास इटावा में तथा हैंडबाल में उरई की मौनी को फैजाबाद हॉस्टल में प्रवेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें