-----
तीसरे दिन 118 ने कराई बीएड पूल काउंसलिंग
सब हेड: रविवार से शुरू हुई कॉलेज लॉक करने की प्रक्रिया
क्रासर
- 13 जुलाई को हो जाएगा सभी छात्रों को आवंटन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड की पूल काउंसलिंग के तीसरे दिन 118 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अब शुरूआती तीन दिनों में काउंसलिंग कराने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉलेज लॉक करने की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। 13 जुलाई को कॉलेज आवंटन होगा।
रविवार को 2,30,001 से तीन लाख रैंक तक के छूटे और 3,83,001 से 3,99,000 रैंक तक के बचे हुए छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इनमें से बीयू के शिक्षण संस्थान केंद्र में 118 विद्यार्थियों ने टोकन लिए। 109 ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया व 102 ने फीस जमा की। रविवार से 12 जुलाई की रात 12 बजे तक विद्यार्थियों के पास कॉलेज की च्वाइस भरने का मौका है। 13 जुलाई को छात्र-छात्राओं को कॉलेज आवंटन हो जाएगा। गौरतलब है कि पूल काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को एनआईसी के वेबसाइट से नया काउंसलिंग लेटर डाउनलोड करके आना होगा। पुराना मान्य नहीं होगा। इसके अलावा 500 और 51,250 रुपये का अलग-अलग डिमांड ड्राफ्ट बनाकर लाना होगा।