फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर से गुवाहाटी के लिए 13 से चलेगी ट्रेन,,,-Lalitpur

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------------
इंदौर से गुवाहाटी के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन आज से
सात को इंदौर से और नौ जुलाई को गुवाहाटी से होगा उद्घाटन
मंडल के ललितपुर, झांसी और उरई स्टेशन पर ठहराव
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
इंदौर से गुवाहाटी के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन का शुक्रवार को इंदौर और नौ जुलाई को गुवाहाटी से उद्घाटन होगा। हालांकि इंदौर से यह ट्रेन बृहस्पतिवार को आया करेगी। इस ट्रेन को मंडल के ललितपुर, झांसी और उरई स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 19305 इंदौर से प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिन के दो बजे चलकर ललितपुर रात 9.50 बजे, झांसी रात 11.12 बजे और उरई रात 12.43 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन अगले दिन 2.25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 19306 गुवाहाटी से प्रत्येक रविवार को सुबह 5.15 बजे चलकर उरई अगले दिन शाम 4.45 बजे, झांसी शाम 6.55 और ललितपुर रात 20.08 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का इंदौर पहुंचने का समय सुबह 7.10 बजे है। इस ट्रेन को देवास, उज्जैन, शुजालपुर, बैरागढ़, विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, औंडिहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगरिया, मन्सी, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाई गुड़ी, बिन्नागुड़ी, हाशिम आरा, अलीपुरदुआर, कोकराझार, न्यू बौंगाईगांव, कामख्या जंक्शन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, दस स्लीपर, तीन जनरल कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें