फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीबीसी, हार्मोन की होगी जांच-Lalitpur

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की फोटो
विज्ञापन

.....................................
जिला अस्पताल में सीबीसी, हार्मोन जांच की सुविधा
टैग: खुशखबरी
सब हेड: प्रदेश सरकार ने दी मशीनें, दस दिन में परीक्षण शुरू होने की संभावना
क्रासर
शुल्क को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अब खून के कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) और हार्मोन की जांच जिला अस्पताल में ही हो जाएंगी। इसके लिए राज्य सरकार ने अस्पताल प्रशासन को मशीनें भेज दी है। उम्मीद है कि दस दिन में इन मशीनों से जांचें शुरू हो जाएंगे। जांच की दरों को लेकर शासन से कोई भी दिशा-निर्देश नहीं आए हैं।
जिला अस्पताल में पहले भी सीबीसी की जांच होती थी। मगर काफी समय पहले क्षेत्रीय निदान केंद्र में रखी इसकी मशीन खराब हो जाने के कारण जांच होनी बंद हो गई थी। मरीजों की सहूलियत के लिए महिला अस्पताल से समन्वय कर यहां जिला अस्पताल के मरीजों की जांच नि:शुल्क करवाई जा रही थी। हालांकि, इससे महिला अस्पताल पर मरीजों को बोझ बढ़ गया। अब प्रदेश सरकार ने जिला अस्पताल को ही सीबीसी मशीन उपलब्ध करवा दी है। इससे मरीजों को अस्पताल की पैथालॉजी में ही हीमोग्लाबिन, टीएलसी, डीएलसी समेत 17-18 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। वहीं, हार्मोन की जांच के लिए हार्मोन एनालाइजर मशीन भी आ गई है। हार्मोन एनालाइजर से थाइराइड और महिलाओं से संबंधित रोगों की जांचें हो सकेंगी।
विज्ञापन

हालांकि, अभी सरकार की ओर से ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं आई है, जिसके तहत जांचों की दरों का पता चल सके। ये जांचें फ्री भी हो सकती है और न्यूनतम दरों पर भी। आगामी दस दिनों में जांच शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सरकार ने अस्पताल को सीबीसी और हार्मोन एनालाइजर मशीनें उपलब्ध करा दी हैं। मशीनों को चलाने का जिम्मा एक कंपनी को दिया गया है। कंपनी ही केमिकल और मैन पावर की व्यवस्था करेगी।
डॉ. बीके गुप्ता, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें