फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 1661 मतदाताओं ने बीडीसी के लिए डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरण सिंह के बीडीसी पद से इस्तीफा देने के बाद से खाली हुई सीट के लिए मंगलवार को अठोंदना स्थित मतदान केंद्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले गए। इस दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान खत्म होने तक कुल 1661 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतपेटिकाओं को बबीना ब्लॉक में बने स्टॉग रूम में रखा गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत 35-अठौंदना के अंतर्गत आने वाले बीडीसी पद के लिए सुबह सात बजे से अठौंदना स्थित प्राथमिक विद्यालय के केंद्र में मतदान आरंभ हुआ। दोनों ही पोलिंग बूथ में सुबह से मतदाताओं की भीड़ दिखी। शाम पांच बजे तक हुए मतदान के दौरान प्राथमिक विद्यालय में 816 वोट डाले गए जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय में 845 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कुल 1661 मतदाता वोट डालने बूथ तक आए। इस दौरान सुरक्षा के लिए सीपरी बाजार, रक्सा, बबीना समेत अन्य कई थानों से पुलिस बल तैनात किया गया था। जोनल मजिस्ट्रेट राम अवतार सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मतदान की निगरानी कर रहे थे। अब आठ अगस्त को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें