फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज झांसी आएंगे अखिलेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आज झांसी आएंगे अखिलेश यादव
झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को झांसी आएंगे। वह यहां सपा- बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह के समर्थन में दोपहर 12 बजे जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि वह सुबह 10.45 बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे। ग्वालियर से वह हेलीकॉप्टर से 12.15 बजे झांसी आएंगे। दोपहर 1.30 बजे वह उरई के लिए प्रस्थान करेंगे। जनसभा में अखिलेश यादव के संबोधन से पूर्व सपा और बसपा के वरिष्ठ नेता अपने विचार रखेंगे। जीआईसी मैदान में बृहस्पतिवार को उनकी जनसभा को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी चलती रही। लोगों को जनसभा के दौरान तेज धूप से परेशानी न हो, इसके लिए विशाल पंडाल लगाया गया है। मैदान के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। वहीं, जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए नेताओं की अलग- अगल चरण में बैठकें चलती रहीं। सभी विधानसभा प्रभारियों को भीड़ लाने का लक्ष्य सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें