फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग: गांवों में शुरू हुई अंधियारें की तलाश-City

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में ‘अंधियारे’ की तलाश शुरू
विज्ञापन

सब हेड: 790 ग्रामीण डाक सेवक मैदान में उतरे
- बगैर बिजली वाले घर चिह्नित करने का काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना का लाभ हर घर तक पहुंचाने के लिए सोमवार से डाक विभाग ने बगैर बिजली वाले घरों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया। इसके लिए विभाग ने मंडल में 790 ग्रामीण डाक सेवकों को लगाया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को बिजली का मुफ्त कनेक्शन दिया जाता है। योजना एक साल पहले शुरू हुई थी, बावजूद अब तक कई पात्र परिवार बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। ये सरकार की नजर में भी नहीं है। इनका पता लगाने की जिम्मेदारी सरकार ने डाक विभाग को सौंपी है। इसके तहत झांसी, ललितपुर और जालौन जिले के 2400 गांवों में 790 ग्रामीण डाक सेवकों ने डोर टू डोर सर्वे का काम सोमवार से शुरू किया। प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि इस काम को पूरा करने के लिए सरकार ने डाक विभाग को एक महीने का समय दिया है लेकिन विभाग की 20 दिन में काम पूरा करने की तैयारी है। सर्वे की रोजाना रिपोर्ट सरकार को दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक गांव के सर्वे के लिए सरकार द्वारा डाक विभाग को 650 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें