फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा गिट्टी से फिसल रहे लोग-City

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरा गिट्टी से फिसल कर हो रहे जख्मी
विज्ञापन

झांसी। लगातार हो रही रही बरसात से शहर की सड़कों की हालत खस्ता हो गई। शहर भर की सड़कों के ऊपर बिछाई गई जीरा गिट्टी उखड़कर सड़क पर फैल गई है। इस कारण सड़कों पर वाहन सवार गिर कर जख्मी हो रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश से सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सड़कें जगह- जगह उखड़ गई हैं। ऊपरी सतह पर बिछाई जाने वाली जीरा गिट्टी सड़क पर पानी भर जाने के कारण उखड़कर फैल गई है। इस कारण वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलानी पड़ रही है। यदि जरा सी तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं तो संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक सवार फिसल जाते हैं। इससे वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खंडेराव गेट से पुरानी तहसील तक, आशिक चौराहे से आंतियाताल तक, बीकेडी से चित्रा चौराहे तक, इलाइट से गोविंद तिराहे तक, जीआरपी थाने के सामने, जीवनशाह तिराहे पर, जेल चौराहा से कचहरी चौराहा तक और बस स्टैंड से विश्वविद्यालय तक जगह-जगह सड़क की ऊपरी की गिट्टी कर पर्त उखड़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें