फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र
विज्ञापन

ललितपुर। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर बृहस्पतिवार भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि, पार्षद पद के लिए उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने पहुंचे।
विज्ञापन

नवीन तहसील में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष/पार्षद पद के लिए नामांकन स्थल बनाया गया है। उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने की व्यवस्था की गई है तो तहसील परिसर में विभिन्न वार्डो के पार्षद पद के काउंटर बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को भी अध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया है। वर्तमान में जो दावेदार हैं वह राजनीतिक दलों के टिकट फाइनल होने के इंतजार में बैठे हैं, जिससे वह नामांकन पत्र भरने नहीं पहुंच रहे हैं। हालांकि, पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करना आरंभ कर दिया है। नगर के विभिन्न वार्डों से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन जमा किए हैं। उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित अपने अधीनस्थों के साथ निर्धारित समय तक उम्मीदवार का इंतजार करते रहे लेकिन अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें