जालौन के ध्यानार्थ........
श्रेणी-अपराध
-------------
हेड-
पुत्र को बचाने गए पिता
की गोली मारकर हत्या
सबहेड...
पुरानी रंजिश में किया गया मर्डर, गंभीर रूप से घायल पुत्र का इलाज जारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जालौन में शनिवार की शाम हुई गोलीबारी की घटना में घायल व्यक्ति की महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में मौत हो गई। जबकि, मृतक के घायल पुत्र का इलाज जारी है।
जालौन थाना इलाके के ग्राम सालाबाद में साल 2010 में हुई हत्या के एक मामले में गांव के ही श्यामसुंदर उपाध्याय (65) का पुत्र गवाह था। इस मामले में चौदह सितंबर को न्यायालय से फैसला आने वाला है। घटना के बाद से ही विपक्षी श्यामसुंदर के परिवार से रंजिश रखने लगे थे। शनिवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे श्यामसुंदर का पुत्र प्रमोद गांव में ही एक दुकान पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान सात-आठ लोग लाठी-डंडे लेकर तमंचे लहराते हुए वहां पहुंच गए। उन्होंने प्रमोद पर हमला बोल दिया। इसकी सूचना पर श्यामसुंदर अपने पुत्र को बचाने पहुंचे, इसी दौरान विपक्षियों ने श्यामसुंदर को गोली मार दी और धमकाते हुए भाग गए। हालत गंभीर होने पर श्यामसुंदर को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घायल पुत्र का इलाज जारी है।