फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी से परेशान छात्रों ने लगाया जाम-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

ओटीपी से परेशान छात्रों ने लगाया जाम
- सर्वर की समस्या होने का लगाया आरोप
- पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ओटीपी नंबर नहीं आने से परेशान छात्रों ने आक्रोश में आकर बीकेडी के सामने जाम लगा दिया। लगभग आधे घंटे सड़क जाम रही और छात्र-छात्राएं बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को शांत कराया। समाधान का आश्वासन मिलने पर छात्र-छात्राएं सड़क से हट गए।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही बीकेडी में विद्यार्थियों को जमावड़ा लगने लगा। प्रवेश कन्फर्म कराने के लिए छात्र-छात्राएं लाइन में लग गए। कई छात्रों के पास ओटीपी नंबर नहीं था, तो उनका प्रवेश कंफर्म न हो सका। इस पर विद्यार्थियों ने कहा कि ओटीपी न आना उनकी गलती नहीं है। कॉलेज कर्मचारियों ने भी कहा कि उनके स्तर से ओटीपी नंबर नहीं जारी होता है। इस पर विद्यार्थी आक्रोशित हो गए और उन्होंने बीकेडी कॉलेज के सामने बैठकर सड़क जाम कर दी। आधे घंटे तक जाम लगने से यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों से सर्वर की समस्या बनी हुई है। इस कारण मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे प्रवेश कन्फर्म कराने के लिए विद्यार्थियों को भटक पड़ रहा है। अधिकारियों ने छात्रों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का हल निकाला जाएगा। इस पर छात्र-छात्राओं ने जाम खोल दिया। इसके बाद कॉलेज प्राचार्य से भी अधिकारियों ने बातचीत की।
विज्ञापन


आधार नंबर से भी होगा कन्फर्म
छात्र-छात्राओं के जाम लगने की सूचना विश्वविद्यालय अधिकारियों को भी दी गई। बाद में अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद हल निकाला गया कि जिन विद्यार्थियों के फोन नंबर पर ओटीपी नहीं पहुंच रहे हैं, वो आधार कार्ड नंबर से प्रवेश कन्फर्म करा सकते हैं।
बॉक्स..
कुछ छात्रों की भी गलती
यदि सर्वर की समस्या के कारण ओटीपी नहीं मिल पा रहा है, तो कुछ छात्र-छात्राओं की भी गलती है। बताया गया कि कई छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिन्होंने फॉर्म भरते समय अपने रिश्तेदार, परिजनों या फिर बंद हो चुका मोबाइल नंबर भरा है। ऐसे में ओटीपी भी उसी नंबर पर जाएगा, जो फॉर्म में दर्ज है।

प्रवेश कन्फर्म करा दिए
विश्वविद्यालय ने आधार कार्ड नंबर के आधार पर प्रवेश कन्फर्म करने की अनुमति दे दी है। यह जानकारी मिलने के बाद शाम तक कॉलेज में विद्यार्थियों के प्रवेश कन्फर्म कराए गए हैं। - डॉ. बाबूलाल तिवारी, बीकेडी प्राचार्य।
विज्ञापन


सर्वर की समस्या नहीं
सर्वर की कोई समस्या नहीं है, मगर फिर भी विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें आधार कार्ड नंबर से भी प्रवेश कन्फर्म कराने की अनुमति दे दी गई है। - प्रो. एसपी सिंह, बीयू कुलसचिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें