फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की दस्तक, जबरदस्त बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की दस्तक, बारिश जबरदस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महानगर में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। दोपहर तक लोग उमस भरी गर्मी से पसीने-पसीने थे मगर शाम से बदले मौसम के रुख ने मानसून के पहले ही दिन जबरदस्त बारिश करा दी। रात तक रिमझिम बारिश होती रही। वातावरण में ठंडक घुल गई। बारिश के दौरान एहतियातन फीडर बंद कर दिए गए और फिर कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। कई जगह जलभराव के कारण दिक्कत भी हुई।
विज्ञापन

प्री मानसून में बीते दो दिनों से हल्की बारिश हो रही थी। मंगलवार को भी दस मिलीमीटर तक बारिश हुई। हालांकि, प्री मानसूनी बारिश से तापमान तो कुछ डिग्री सेल्सियस गिरा लेकिन आर्द्रता 85 प्रतिशत तक पहुंचने से उमस बढ़ती चली गई। बुधवार को सुबह लगभग छह बजे से एक घंटे बारिश होती रही। हालांकि, इसके बाद धूप निकलने से लोग भीषण गर्मी और तेज उमस से बेहाल हो गए। शाम साढ़े चार बजे के बादल आसमान में बादल घिरने लगे। कुछ ही देर में सुहावनी ठंडी हवाएं चलने लगीं। साढ़े पांच बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगातार एक घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद भी रुक-रुककर पानी गिरा। पानी गिरने से कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। इसके अलावा बिजली विभाग ने बारिश होने पर एहतियात के तौर पर हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से सारे सबस्टेशन बंद कर दिए। इससे घरों की लाइट भी चली गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को 25 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें