फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला परिचालक के 34 पदों के लिए पहुंचे 160 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। रोडवेज विभाग में परिचालक पद के लिए महिलाओं की दोबारा से तलाश आरंभ हुई है। शुक्रवार को परिवहन निगम की ओर से आरंभ की गई भर्ती प्रक्रिया में 37 पदों के लिए 160 महिलाओं ने आवेदन किए। जांच के बाद इनका चयन होगा।



उत्तर प्रदेश परिवहन निगम झांसी परिक्षेत्र द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से करने की सुविधा दी गई थी। परिवहन विभाग के अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए थे। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि आवेदनों की जांच पड़ताल के बाद मेरिट तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








52 महिलाओं का पहले हो चुका चयन

अप्रैल माह में 52 महिलाओं का मेरिट आधार पर चयन हो चुका। शेष महिलाएं परिचालक पद के लिए योग्य नहीं पाई गई थी। ऐसे में निगम की ओर से एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन कर आवेदन मांग गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें