फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 16 नए मरीज मिले, 21 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना के 3319 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 16 नए मरीज सामने आए। इसके अलावा 21 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट 96.59 प्रतिशत है।
विज्ञापन

नए मरीज स्टेशन रोड बबीना कैंट, राम जानकी मंदिर के पास आंतिया तालाब, पुलिस लाइन, सिविल लाइन, विकास नगर राजगढ़, वीरांगना नगर, अंदर सागर गेट, नैनागढ़ नगरा, बामौर, पुलिस लाइन, झोकनबाग, सूर्यपुरम कॉलोनी, पिछोर, ईसागढ़, चंदा होटल के पीछे आदि क्षेत्रों में मिले। अब तक जिले में 10,083 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है। इनमें से 9,740 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 170 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 32 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। अब तक 173 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें